Friday, September 20, 2024
HomeHimachal Newsअति दुखद : करंट लगने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

अति दुखद : करंट लगने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

ऊना जिला के उपमंडल गगरेट (Gagret Una) के घनारी गांव में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जब अपने दोस्त के साथ शनिवार रात एक दुकान की छत पर बैठा था तो एक वाहन के हॉर्न की आवाज आने पर जैसे ही उठकर देखने लगा तो दुकान की छत की रेलिंग को पकड़ते ही जोरदार झटका लगते ही वह गिर गया। उस समय किसी को कुछ पता नहीं चला। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने पर उसकी मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक बताया गया। मृतक पेशे से शिक्षक था।

गगरेट पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि घनारी गांव के एक युवक ने देर सायं शिक्षक को फोन कर बुलाया था। दोनों दोस्त एक दुकान की छत पर बैठकर महफिल सजाकर बैठ गए। इसी बीच अचानक दुकान के नीचे से एक वाहन के हॉर्न की आवाज आई। जिसके चलते शिक्षक उठकर यह देखने गया कि वाहन में कौन है। जैसे ही दुकान की छत पर लगी लोहे की रेलिंग को छुआ वैसे ही वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और उसी समय अचेत होकर गिर गया। जिस पर तत्काल उसके साथी व दुकानदार ने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत हुई मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने मौत की वजह बिजली का करंट बताया। DSP Dr. Vasudha Sood ने मामले की पुष्टि की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments