Chandigarh Rape Victim News In Hindi - Chandigarh Gang Rape news https://www.unirajnews.com/tag/chandigarh-rape-victim-news-in-hindi/ Today Hindi news Fri, 19 Jul 2024 05:53:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://www.unirajnews.com/wp-content/uploads/2023/03/cropped-taza-khabar-32x32.png Chandigarh Rape Victim News In Hindi - Chandigarh Gang Rape news https://www.unirajnews.com/tag/chandigarh-rape-victim-news-in-hindi/ 32 32 Mandi News : 21 साल के ITI प्रशिक्षु कर्ण की पीजीआई में मौत https://www.unirajnews.com/iti-trainee-dies-in-pgi-jogindernagar-mandi-district/ Fri, 19 Jul 2024 04:54:45 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4939 हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र (Jogindernagar area of ​​Mandi district of Himachal) में पीलिया का प्रकोप जानलेवा होने लगा है। आईटीआई जोगिंद्रनगर में अध्ययनरत प्रशिक्षु कर्ण (21) पुत्र पिता ज्ञान चंद निवासी तुलाह की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में मौत हो गई। वह करीब सात दिन पहले जोगिंद्रनगर (Jogindernagar) में […]

The post Mandi News : 21 साल के ITI प्रशिक्षु कर्ण की पीजीआई में मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र (Jogindernagar area of ​​Mandi district of Himachal) में पीलिया का प्रकोप जानलेवा होने लगा है। आईटीआई जोगिंद्रनगर में अध्ययनरत प्रशिक्षु कर्ण (21) पुत्र पिता ज्ञान चंद निवासी तुलाह की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में मौत हो गई। वह करीब सात दिन पहले जोगिंद्रनगर (Jogindernagar) में ही पीलिया की चपेट में आया था। शहर में किराये के कमरों में रह रहे चार अन्य युवकों में भी पीलिया के लक्षण मिले थे।

नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद कर्ण अपने गांव तुलाह में चला गया था। कुछ दिन पहले अचानक भूख न लगने और तबीयत में सुधार न होने पर परिजन उसे जिला कांगड़ा के एक सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। तीन दिन पहले नाजुक हालत में पीजीआई रेफर करने के बाद उपचार के दौरान वीरवार को युवक की मौत हो गई।

तुलाह पंचायत प्रधान सुनीता और पूर्व पंचायत प्रधान रणजीत ने बताया कि पीलिया से पीड़ित युवक के निधन की खबर युवक के परिजनों से मिली। वीरवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। कर्ण सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता ज्ञान चंद दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बेटा प्लंबर ट्रेड में आईटीआई कर रहा था।

The post Mandi News : 21 साल के ITI प्रशिक्षु कर्ण की पीजीआई में मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल में स्कूली छात्रा से रेप : पेट में दर्द होने पर प्रेग्नेंसी का पता चला https://www.unirajnews.com/rape-of-schoolgirl-in-shimla-himachal/ Thu, 16 Mar 2023 04:05:53 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=3217 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर से स्कूली छात्रा (School girl rape in Shimla Himachal ) के साथ रेप होने का मामला सामने आया है। यह भी जानकारी आपको दे दे पीड़िता का जब प्रेग्नेंसी टेस्ट […]

The post हिमाचल में स्कूली छात्रा से रेप : पेट में दर्द होने पर प्रेग्नेंसी का पता चला appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर से स्कूली छात्रा (School girl rape in Shimla Himachal ) के साथ रेप होने का मामला सामने आया है।

यह भी जानकारी आपको दे दे पीड़िता का जब प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया गया तो पता लगा कि वह गर्भवती है। जिस युवक पर आरोप लगाया है कि वह भी नाबालिग है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है।

यह भी पढ़े : HRTC बस और बुलेट के बीच भयंकर एक्सीडेंट

पूरा मामला यहां जाने

मुख्य खबर आपको बता दें कि शिमला में सरकारी स्कूल (Government school in Shimla) में पढ़ने वाली छात्रा के पेट में दर्द उठा। परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां टेस्ट करवाए गए तो पता चला कि वह गर्भवती (pregnant) है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी भी अभी नाबालिक है

जो जानकारी हिमाचल न्यूज़ को हिमाचल पुलिस से मिली है उसके अनुसार, जिस लड़के पर रेप करने का आरोप लगा है, वह भी नाबालिग है। सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र है।

यह भी पढ़े : भयानक एक्सीडेंट में बस से टकराई बाइक भाई की दर्दनाक मौत; बहन गंभीर रूप से घायल

अंत में आपको यह भी बता दें कि ऐसे में मामला गंभीर होने के चलते पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस ने IPC की धारा 376 (2)(n) IPC & 6 of पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

हिमाचल की ताजा अपडेट के लिए Join करें My Himachal News का Whats App Group (CLICK HERE)

The post हिमाचल में स्कूली छात्रा से रेप : पेट में दर्द होने पर प्रेग्नेंसी का पता चला appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
बड़ा हादसा : 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, 10 लोग जख्मी, वीडियो वायरल https://www.unirajnews.com/major-accident-mohali-chandigarh-punjab/ Sun, 04 Sep 2022 19:37:05 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=2138 Chandigarh News : चंडीगढ़ पंजाब के मोहाली जिले (Mohali district of Chandigarh, Punjab) में एक मेले में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया। ड्रॉप टावर नाम के झूले में तकनीकी खराबी आ गई और इस वजह से झूला 50 फुट ऊंचाई से तेजी नीचे आकर गिरा। Major accident Mohali Chandigarh Punjab इस दौरान 10 […]

The post बड़ा हादसा : 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, 10 लोग जख्मी, वीडियो वायरल appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
Chandigarh News : चंडीगढ़ पंजाब के मोहाली जिले (Mohali district of Chandigarh, Punjab) में एक मेले में रविवार रात को बड़ा हादसा हो गया। ड्रॉप टावर नाम के झूले में तकनीकी खराबी आ गई और इस वजह से झूला 50 फुट ऊंचाई से तेजी नीचे आकर गिरा।

Major accident Mohali Chandigarh Punjab

इस दौरान 10 लोग गंभीर रूप घायल हो गए हैं। इनमें बच्चे, महिला व पुरूष शामिल हैं। पांच घायलों को सिविल और अन्य पांच को निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।

बताया जा रहा है कि झूले के संचालक मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम सरबजीत कौर व नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

डीसी अमित तलवार ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली के फेज आठ दश्हारा ग्राउंड (Mohali Phase Eight Dasara Ground) में लंदन ब्रिज नाम से यह मेला चल रहा था। रविवार होने के चलते काफी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेले में पहुंचे थे।

इस बीच काफी संख्या में युवा ड्रॉप टॉवर झूले के पास पहुंचे। करीब 30 लोग उसमें सवार थे। जब झूला ऊपर घूम रहा था, इसी दौरान उसमें अचानक खराब आ गई।

लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले यह तेज गति से नीचे आकर गिर गया। उसमें सवार लोगों को भी इस चीज का अहसास नहीं था। हालांकि इस दौरान सभी सवारों ने सीट बेल्ट रखी थी। इसी वजह से जानी नुकसान होने से बच गया। इस दौरान झूले से लोग उछलकर प्लेटफार्म पर गिरे।

हालांकि इस दौरान जब झूला नीचे गिरा तो उसे संभाल रहा स्टाफ वहां से भाग गया। हालांकि लोगों ने उनका पीछा करने कोशिश तक की। इस दौरान मेला स्थल पर भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी- दो हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि रविवार को मेले में भीड़ थी। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ। उसी के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

The post बड़ा हादसा : 50 फुट की ऊंचाई से गिरा झूला, 10 लोग जख्मी, वीडियो वायरल appeared first on Latest Hindi news today.

]]>