Friday, September 20, 2024
HomeHimachal NewsKangra News : भंडारा खा रहे थे लोग, तूफान से गिरा पेड़...

Kangra News : भंडारा खा रहे थे लोग, तूफान से गिरा पेड़ और नर्स की मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल की पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में अंधड़ से आम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इसकी चपेट में आने से स्टाफ नर्स की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। गांव में भंडारे के दौरान यह हादसा हुआ। वीरवार बाद दोपहर करीब दो बजे यह हादसा हुआ।

पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि गुब्बर अस्पताल के समीप ही भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हुए थे। अचानक तेज आंधी चली और एक पुराना आम का पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट में मोनिका राणा (38) पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा आ गईं और टांडा मेडिकल काॅलेज में उनकी मौत हो गई।

लपियाणा अस्पताल में स्टाफ नर्स मोनिका अपने पीछे 14 साल की बेटी और 11 साल का बेटा छोड़ गईं हैं। वहीं हादसे के दौरान घायल हुए चेतन का इलाज शाहपुर अस्पताल और राजकुमार का फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियां काटीं और पेड़ के नीचे आए लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठनिया, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान लपियाणा कीकर सिंह, चंगर काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी महासचिव अशोक भारती आदि ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी सुरजीत राणा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जांच जारी है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments