Friday, September 20, 2024
HomeChamba Newsअति दुखद : ढांक से गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत

अति दुखद : ढांक से गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत

चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर (Pulan Panchayat in Bharmour Chamba) की पूलन पंचायत के सिरडी गांव में घास काटते समय ढांक से गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान मीना कुमारी (45) पत्नी शशिपाल के रुप में हुई है।

यह घटना रविवार सुबह 11 बजे की है जब उक्त महिला अपने पति शशिपाल के साथ पशुओं को चारा लाने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

इस घटना में महिला के शरीर पर काफ़ी गहरी चोटे आई। पति ने घायल महिला को तत्काल भरमौर अस्पताल (Bharmour Hospital) में उपचार के लिए लाया गया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड दिया।

पूलन की ग्राम पंचायत प्रधान अनिता कपूर ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है, और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments