Thursday, September 19, 2024
HomeHimachal Newsअति शर्मनाक : पिता के साथ उसके ही बेटे और बहू ने...

अति शर्मनाक : पिता के साथ उसके ही बेटे और बहू ने की मारपीट

कुल्लू जिला के उपमंडल आनी (Ani subdivision of Kullu district) के शोघा में एक पिता के साथ उसके बेटे और बहू ने मारपीट की। घटना के दौरान बेटे ने उस पर कुदाली से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रताप सिंह निवासी शोघा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा एक खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसने अपने बेटे को उस खेत में काम न करने के लिए कहा। इस पर उसके बेटे ने उस पर कुदाली से हमला कर दिया। बहू ने भी उसका रास्ता रोका और पत्थर से हमला किया। घटना में पिता को चोटें आई हैं।

पुलिस ने उसका मैडीकल करवाने के साथ उपचार भी करवाया। SP Dr. Karthikeyan Gokul Chandran ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments