Saturday, September 21, 2024
HomeHimachal Newsयुवा IT शिक्षक का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

युवा IT शिक्षक का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

हिमाचल प्रदेश के सिरमोर के गिरिपार क्षेत्र के आंजभोज के बनौर गांव से मंगलवार सुबह दुखद खबर आई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के जोन प्रभारी हिरदाराम चौहान की पुत्रवधू विजय लक्ष्मी का सोमवार शाम को आकस्मिक निधन हो गया। पूरे क्षेत्र में दुख की लहर फैल गई है। लगभग पांच साल पहले, दिवंगत विजयलक्ष्मी ने राजेश चौहान से शादी की थी। वह शिक्षा विभाग में IT शिक्षक थे।

दिवंगत विजय लक्ष्मी अपने पीछे एक मासूम बेटी भी छोड़ गई हैं। शिक्षक के निधन से समूचे शिक्षा जगत में शोक की लहर है। विजय लक्ष्मी के असमय निधन ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

हालांकि निधन की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर नाहन मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments