सिरमौर की ताज़ा ख़बर | Sirmaur Breaking News in Hindi https://www.unirajnews.com/category/himachal-news/sirmaur-news/ Today Hindi news Sat, 07 Dec 2024 05:33:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 https://www.unirajnews.com/wp-content/uploads/2023/03/cropped-taza-khabar-32x32.png सिरमौर की ताज़ा ख़बर | Sirmaur Breaking News in Hindi https://www.unirajnews.com/category/himachal-news/sirmaur-news/ 32 32 खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मोहन की दर्दनाक मौत https://www.unirajnews.com/painful-accident-kafota-under-nahan-shillai/ Sat, 07 Dec 2024 05:33:08 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=5167 नाहन उपमंडल शिलाई के अंतर्गत कफोटा के समीप शुक्रवार रात NH-707 पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 29 साल के युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें से एक को पीजीआई रैफर किया गया है, जबकि दूसरा मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन है। पुलिस से मिली […]

The post खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मोहन की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
नाहन उपमंडल शिलाई के अंतर्गत कफोटा के समीप शुक्रवार रात NH-707 पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 29 साल के युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें से एक को पीजीआई रैफर किया गया है, जबकि दूसरा मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात को पेश आया है। रात करीब 11 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि एक स्कॉर्पियो कार जिसमें तीन लोग सवार थे, खाई में गिर गई है। हादसे में घायल सभी व्यक्तियों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित किया।

मृतक की पहचान मोहन नेगी (29) निवासी शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लोग माशू चियोग में एक बारात से वापस लौट रहे थे। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

The post खाई में गिरी स्कॉर्पियो, मोहन की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
3 साल के बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुर्बान कर दी अपनी जान https://www.unirajnews.com/latest-news-shillai-of-giripar-area-of-paonta-sahib/ Mon, 18 Nov 2024 05:26:57 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=5154 ताज़ा खबर में हम आपको बता दे की पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के तहत कांडों भटनोल में एक मां ने अपनी जान कुर्बान कर अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे को नवजीवन दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार कांडों भटनोल निवासी 28 वर्षीय अनु अपने 3 साल के बेटे के साथ घास काटने […]

The post 3 साल के बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुर्बान कर दी अपनी जान appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
ताज़ा खबर में हम आपको बता दे की पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के तहत कांडों भटनोल में एक मां ने अपनी जान कुर्बान कर अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे को नवजीवन दे दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कांडों भटनोल निवासी 28 वर्षीय अनु अपने 3 साल के बेटे के साथ घास काटने गई हुई थी। इसी दौरान रंगड़ों ने बच्चे पर हमला कर दिया। जैसे ही महिला ने रंगड़ों को हमला करते देखा तो उसने अपने सिर से ढाटू उतार बच्चे के सिर पर डाल दिया, साथ ही मासूम के साथ लिपट गई।

इसके बाद रंगड़ों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला व बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनते ही गांव के चतर सिंह मौके पर पहुंचे तथा महिला व बच्चे को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रैफर किया गया।

महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया

पांवटा साहिब लाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया तथा बच्चे को सिविल अस्पताल से नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है। कांडों भटनोल पंचायत की पंचायत प्रधान सरिता शर्मा ने बताया कि रंगड़ों के हमले से महिला की मौत हो गई है।

The post 3 साल के बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुर्बान कर दी अपनी जान appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
अति दुखद हादसा : सड़क हादसे में 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत https://www.unirajnews.com/news-from-mastbhoj-area-of-sirmaur-district-of-himachal/ Thu, 14 Nov 2024 04:33:30 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=5147 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मस्तभोज क्षेत्र से दुखद खबर है। उत्तराखंड के छिबरोग में एक सड़क दुर्घटना में जामना गांव के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर उत्तराखंड के छिबरोग (Chhibrog Uttarakhand) में एक UK नंबर की गाड़ी (UK 12C 3803) दुर्घटनाग्रस्त हुई। गाड़ी में उत्तराखंड निवासी बाप-बेटी और हिमाचल […]

The post अति दुखद हादसा : सड़क हादसे में 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मस्तभोज क्षेत्र से दुखद खबर है। उत्तराखंड के छिबरोग में एक सड़क दुर्घटना में जामना गांव के 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर उत्तराखंड के छिबरोग (Chhibrog Uttarakhand) में एक UK नंबर की गाड़ी (UK 12C 3803) दुर्घटनाग्रस्त हुई।

गाड़ी में उत्तराखंड निवासी बाप-बेटी और हिमाचल के जामना गांव का अंकित (25),पुत्र दिलीप सिंह सवार थे। हादसे में सभी को घायल अवस्था में विकासनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन अस्पताल में अंकित ने दम तोड़ दिया। जबकि दो अन्य का उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान चालक जयपाल (32) और जयपाल की 4 वर्षीय बेटी ताशी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अंकित अपनी मोटरसाइकिल ठीक करवाने उत्तराखंड गया था और वापसी में उसे इसी गाड़ी में लिफ्ट मिली। दुर्भाग्य से गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी की ओर गहरी खाई में गिर गई। अंकित अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। दुर्घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

The post अति दुखद हादसा : सड़क हादसे में 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
अत्यंत दुखद खबर : मां के वियोग में बेटी ने भी तोड़ दिया दम https://www.unirajnews.com/himachal-sirmaur-district-shillai-area/ Mon, 11 Nov 2024 18:05:35 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=5139 हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मां के वियोग में बेटी ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शिलाई गांव की 40 वर्षीय शीला देवी की माता की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को शीला देवी अपनी मृत माता के अंतिम दर्शन के लिए अपने मायके शिलाई से गांव मिल्लाह गई थी। […]

The post अत्यंत दुखद खबर : मां के वियोग में बेटी ने भी तोड़ दिया दम appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मां के वियोग में बेटी ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शिलाई गांव की 40 वर्षीय शीला देवी की माता की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को शीला देवी अपनी मृत माता के अंतिम दर्शन के लिए अपने मायके शिलाई से गांव मिल्लाह गई थी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही शीला देवी अपनी माता के अंतिम दर्शनों के बाद उन्हें कफन डालने लगी, तभी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शीला की माता का अंतिम संस्कार हुआ तो वहीं मंगलवार को बेटी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

The post अत्यंत दुखद खबर : मां के वियोग में बेटी ने भी तोड़ दिया दम appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार नरेश की दर्दनाक मौत https://www.unirajnews.com/latest-news-parwanoo-solan-to-chandigarh/ Thu, 19 Sep 2024 05:09:53 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=5084 ताज़ा खबर में आपको बता दे की पुलिस थाना परवाणू (Police Station Parwanoo) के अंतर्गत मंगलवार रात को टीपरा के पास सोलन से चंडीगढ़ की और जा रहे टिप्पर की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार की मृत्यु हो गई। इसके अलवा एक अन्य घायल हुआ है। मृतक की पहचान नरेश पटेल […]

The post टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार नरेश की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
ताज़ा खबर में आपको बता दे की पुलिस थाना परवाणू (Police Station Parwanoo) के अंतर्गत मंगलवार रात को टीपरा के पास सोलन से चंडीगढ़ की और जा रहे टिप्पर की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार की मृत्यु हो गई। इसके अलवा एक अन्य घायल हुआ है। मृतक की पहचान नरेश पटेल पुत्र गौरव पटेल गांव बुराडीह, डाकखाना परसोना, जिला पश्चिमी चंपारन, बिहार (District West Champaran, Bihar) के रूप में हुई है।

दुर्घटना स्थल से NHAI की एम्बुलैंस द्वारा उन्हें कालका अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल को Sector 32 Hospital Chandigarh रैफर कर दिया गया है। DSP Parwanoo Pranav Chauhan ने बताया मामला दर्ज कर टिप्पर चालक जो कंडाघाट का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

The post टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार नरेश की दर्दनाक मौत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहा था व्यक्ति; मिली दर्दनाक मोत https://www.unirajnews.com/road-accident-near-bhuppur-on-paonta-sahib-nahan-national-highway-07/ Tue, 03 Sep 2024 12:11:44 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=5062 पांवटा साहिब-नाहन नैशनल हाईवे-07 पर भूपपुर के पास सड़क हादसे (Road accident near Bhuppur on Paonta Sahib-Nahan National Highway-07) में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र सिंह (42) पुत्र जसवंत सिंह निवासी लाडवा हरियाणा (Ladwa Haryana) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह पांवटा साहिब के सुरजपुर (Private […]

The post ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहा था व्यक्ति; मिली दर्दनाक मोत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
पांवटा साहिब-नाहन नैशनल हाईवे-07 पर भूपपुर के पास सड़क हादसे (Road accident near Bhuppur on Paonta Sahib-Nahan National Highway-07) में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र सिंह (42) पुत्र जसवंत सिंह निवासी लाडवा हरियाणा (Ladwa Haryana) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह पांवटा साहिब के सुरजपुर (Private hospital located in Surajpur, Paonta Sahib) में स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता था।

वह सोमवार देर शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक पर Paonta Sahib की तरफ आ रहा था कि भूपपुर (Bhuppur) के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोग सिविल अस्पताल पांवटा साहिब (Civil Hospital Paonta Sahib) ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ASP Aditi Singh ने बताया कि road accident में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहा था व्यक्ति; मिली दर्दनाक मोत appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी पिकअप, चालक की जान https://www.unirajnews.com/link-road-near-bohal-on-nahan-kumarhatti-national-highway/ Mon, 02 Sep 2024 04:58:34 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=5055 नाहन-कुमारहट्टी नैशनल हाईवे (Nahan-Kumarhatti National Highway) 907ए पर बोहल के पास बजरी लेकर जा रही पिकअप जीप लिंक रोड से अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार यह पिकअप बोहल के पास कांगर गांव में संपर्क सड़क पर बजरी और सरिया लेकर जा रही थी। चढ़ाई […]

The post दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी पिकअप, चालक की जान appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
नाहन-कुमारहट्टी नैशनल हाईवे (Nahan-Kumarhatti National Highway) 907ए पर बोहल के पास बजरी लेकर जा रही पिकअप जीप लिंक रोड से अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार यह पिकअप बोहल के पास कांगर गांव में संपर्क सड़क पर बजरी और सरिया लेकर जा रही थी। चढ़ाई चढ़ते समय अनियंत्रित हो गई और संपर्क सड़क से एनएच पलट गई।

The post दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी पिकअप, चालक की जान appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
24 वर्षीय आर्यन ने उठाया खौफनाक कदम ; पूरी जानकारी एक क्लिक पर https://www.unirajnews.com/kachha-tank-area-of-sirmaur-district-nahan/ Tue, 13 Aug 2024 04:43:10 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4989 सिरमौर जिला नाहन के कच्चा टैंक इलाके में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है , मृतक की पहचान आर्यन (24) पुत्र उमेश, निवासी कच्चा टैंक नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है। युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पुलिस चौकी कच्चा टैंक की […]

The post 24 वर्षीय आर्यन ने उठाया खौफनाक कदम ; पूरी जानकारी एक क्लिक पर appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
सिरमौर जिला नाहन के कच्चा टैंक इलाके में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है , मृतक की पहचान आर्यन (24) पुत्र उमेश, निवासी कच्चा टैंक नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है। युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन ने HRTC बस स्टैंड के पास माया राम की दुकान के पीछे स्थित अपने घर में फंदा लगा लिया था। परिजनों ने उसे तुरंत Government Hospital Nahan पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के कमरे की तलाशी ली जहां एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है।

आपको बता दे की फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

The post 24 वर्षीय आर्यन ने उठाया खौफनाक कदम ; पूरी जानकारी एक क्लिक पर appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
अति दुखद खबर : 22 वर्षीय चैतन्य का अचानक निधन https://www.unirajnews.com/chaitanya-verma-of-nahan-studied-at-chitkara-university-chandigarh/ Fri, 12 Jul 2024 05:25:52 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4913 पिछले महीने से हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में युवाओं की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है. ऐसी घटनाएं करीब एक महीने से हो रही हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ की चितकारा यूनिवर्सिटी (Chitkara University, Chandigarh) में पढ़ाई करने वाले नाहन निवासी चैतन्य वर्मा (Chaitanya Verma Nahan) की अचानक मौत हो गई। […]

The post अति दुखद खबर : 22 वर्षीय चैतन्य का अचानक निधन appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
पिछले महीने से हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर में युवाओं की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है. ऐसी घटनाएं करीब एक महीने से हो रही हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ की चितकारा यूनिवर्सिटी (Chitkara University, Chandigarh) में पढ़ाई करने वाले नाहन निवासी चैतन्य वर्मा (Chaitanya Verma Nahan) की अचानक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वह सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन ऑटो स्टैंड पर चक्कर आने से गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने 108 को फ़ोन किया। आईकार्ड के आधार पर 108 से कॉलेज तक सूचना पहुंची। बताया जा रहा है कि चैतन्य के सीने में तेज दर्द हुआ। कुछ देर बाद ही उसका निधन हो गया।

दिवंगत चैतन्य के पिता विशाल वर्मा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के हिमाचल भवन चंडीगढ़ (Himachal Pradesh Tourism Development Corporation Himachal Bhawan) में कार्यरत हैं, जबकि मां पूनम वर्मा शिक्षा विभाग में नाहन विकास खंड के बोहलियों विद्यालय (Bohlion School) में प्रिंसिपल (Principal) के पद पर तैनात हैं। एक महीने के भीतर 6 युवाओं के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। देर शाम चैतन्य वर्मा की पार्थिव शरीर को पैतृक घर लाया गया तो हर किसी की आंखे नम हो उठी। कम उम्र में ही चैतन्य भी आत्मनिर्भर हो गया था।

जानकारी यह भी है कि वो बीसीए की पढ़ाई भी कर रहा था, वीरवार सुबह भी वो परीक्षा (Exam) के लिए निकला था। हालांकि पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन निधन की वजह हार्ट अटैक (Heart Attack) बताया गया है। दिवंगत चैतन्य वर्मा के मामा अतुल तोमर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

The post अति दुखद खबर : 22 वर्षीय चैतन्य का अचानक निधन appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
हिमाचल में चलती निजी बस पर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचे यात्री https://www.unirajnews.com/rock-falls-on-a-moving-private-bus-anil-coach-in-himachal/ Sat, 06 Jul 2024 10:39:19 +0000 https://www.unirajnews.com/?p=4881 मानसून के मौसम में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों की यात्रा करना जोखिम भरा हो जाता है। ताजा घटना में सिरमौर जिले के संगड़ाह इलाके में एक निजी बस पर अचानक पहाड़ से पत्थर गिर गया. अच्छा हुआ कि कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे के वक्त बस में करीब 15 यात्री सवार थे. अनिल कोच की […]

The post हिमाचल में चलती निजी बस पर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचे यात्री appeared first on Latest Hindi news today.

]]>
मानसून के मौसम में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों की यात्रा करना जोखिम भरा हो जाता है। ताजा घटना में सिरमौर जिले के संगड़ाह इलाके में एक निजी बस पर अचानक पहाड़ से पत्थर गिर गया. अच्छा हुआ कि कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे के वक्त बस में करीब 15 यात्री सवार थे.

अनिल कोच की ये निजी बस बड़ग से पुन्नरधार जा रही थी। हादसा, सुबह साढ़े 7 से 8 बजे के बीच कालथ मंदिर के समीप हुआ। चलती बस पर चट्टान गिरने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। चालक ने भी सूझबूझ दिखाई। हड़बडाहट में बस नीचे की तरफ भी लुढ़क सकती थी।

इस बार मैं आपको बताना चाहूंगा कि मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, अन्यथा ऐसी घटनाओं में वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, बस पर चट्टान गिरने के बाद यात्रियों ने वैकल्पिक वाहनों में गंतव्यों की तरफ रुख किया।

The post हिमाचल में चलती निजी बस पर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचे यात्री appeared first on Latest Hindi news today.

]]>