Tuesday, October 15, 2024
HomeChamba Newsबाइक के खाई में गिरने से अशोक की दर्दनाक मौत

बाइक के खाई में गिरने से अशोक की दर्दनाक मौत

चम्बा जिला के चम्बा चकलु मार्ग पर रविवार दोपहर बाद एक बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अशोक कुमार पुत्र भगत राम निवासी गांव चकलु ग्राम पंचायत चकलु के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर युवक बाइक पर चम्बा से चकलु की तरफ जा रहा था। इस दौरान साल मोड़ के समीप पहुंचने पर खाई में जा गिरा। बाइक के गिरने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए Medical College Chamba ले आए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गया है। मामले की पुष्टि SP Chamba Abhishek Yadav ने की है।

- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments