Saturday, September 21, 2024
HomeStates Newsअति दर्दनाक : खाई में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 4 की...

अति दर्दनाक : खाई में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 4 की माैत

उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू-कठुली लिंक मार्ग पर कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गये. इस बीच, दो पीड़ितों को एम्स रेफर किया गया।

एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को निकाला गया है। उनका इलाज चल रहा है। साक्षी नेगी और समीक्षा को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

इनकी हुई मौत

  1. सृष्टि नेगी(18) पुत्री सुरेश नेगी , निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  2. मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  3. आरूषि(13) पुत्री अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  4. सोम्या (09)पुत्री गणेश निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

ये हुए घायल

  1. साक्षी नेगी(14) पुत्री सुरेश नेगी, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  2. समीक्षा(15) पुत्री विनोद राव, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  3. सागर(11) उर्फ कान्हा पुत्र अजय, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
- Advertisement -

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments